❌ 7 JULY "भारत बंद" की खबर फर्जी है! जानिए सच्चाई क्या है

 

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है कि भारत में 'भारत बंद' घोषित किया गया है।
लोग इसे Instagram, WhatsApp और Facebook जैसे प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर कर रहे हैं। लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल उलट है।





वायरल पोस्ट

इंस्टाग्राम यूजर makefinancemoney ने 2 जुलाई को पोस्ट (आर्काइव लिंक) शेयर की है। इसमें लिखा है, “7 जुलाई को पूरा भारत रहेगा बंद नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान।
भारत सरकार ने 7 जुलाई 2025 को पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है जिसके चलते पुरे भारत में छुट्टी होंगी। बैंक, स्कूल, सरकारी कचेरी, सरकारी परिवहन जैसी आदि सेवाई बंध रहने वाली है। इस दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन, रैलियां और धरने होंगे। मकसद है सरकार तक श्रमिकों और – आम जनता की परेशानियों और मांगों की – आवाज पहुंचाना। देश में रोजगार और वेतन से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर ये भारत बंद बुलाया गया है।


✅ सरकार ने क्या कहा?

सरकारी सूत्रों और PIB (Press Information Bureau) की फैक्ट-चेक टीम ने इस बात की पुष्टि की है कि:

❝ “भारत बंद” को लेकर चल रही खबरें झूठी और भ्रामक हैं।
केंद्र सरकार ने ऐसा कोई भी आदेश जारी नहीं किया है।


कौन फैला रहा है यह अफवाह?

  • कुछ अज्ञात Instagram और Facebook पेज ने एडिटेड पोस्टर बनाकर यह सूचना फैलाई है।

  • इनका उद्देश्य सिर्फ भ्रम फैलाना, जनता को गुमराह करना और व्यूज/फॉलोअर्स बढ़ाना है।

  • कई फेक न्यूज़ वेबसाइट्स भी इस सूचना को बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रही हैं।

याद रखें:

"हर वायरल खबर सच नहीं होती!"
आज के डिजिटल युग में फेक न्यूज बहुत तेजी से फैलती है। जागरूक नागरिक बनने के लिए जरूरी है कि हम हर खबर की सत्यता की जांच करें

 


टिप्पणियाँ