कोलकाता गैंगरेप मामला: साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज का गार्ड गिरफ्तार

                                                                                                        image source-PTI



पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक बार फिर मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज परिसर में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप सामने आने के बाद कॉलेज के सुरक्षा गार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर कोलकाता पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। इस गंभीर घटना ने कॉलेज प्रशासन और राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज सहित तमाम सबूत जुटाए जा रहे हैं।

टिप्पणियाँ